अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के टाड़ा निवासी बैढ़नाथ प्रसाद के घर से -25.08.2026 की रात्रि में कल्याणपुर थाना क्षेत्र अतंर्गत ग्राम-मधुरापुर टॉडा स्थित बैजनाथ प्रसाद सिंह के घर में गृहभेदन की घटना घटी थी, जिसमें अज्ञात चोरो द्वारा सोने एवं चॉदी का आभूषण एवं चाँदी का सिंक्का, रूपया आदि सामानो को चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में बैजनाथ प्रसाद सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर सिकायत दर्ज किया गया था!
तदोपरांत कल्याणपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मानवीय सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अबतक पाँच अभियुक्त 01. निकेत कुमार, 02. छोटू कुमार, 03. मुन्ना कुमार, 04. राजन कुमार एवं 04. कुंती देवी को गिरफ्तार किया गया है। साथ हीं चोरी गयी सोने का झुमका, टिका, नथिया, हार सेट कान का फूल, कान का बाली, गले का चेन, अंगुठी, मंगल सूत्र, ढोलना, चाँदी का पायल, बिछिया, चॉदी का सिक्का सहित 31 हजार रूपया इत्यादि बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी पूछताछ में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार किये है। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तो को जेल भेजा जा रहा है। घटना में शामिल अन्य फिरार के विरूद्ध छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
01-निकेत कुमार उम्र-17 वर्ष पिता-संतोष कुमार सा०-मथुरापुर टॉटा, थाना-कन्ल्याणपुर जिला-समस्तीपुर
03-मुन्ना कुमार उम्र-17 वर्ष पिता रामबालक सहनी सा०-मथुरापुर टॉटा, थाना-कन्ल्याणपुर जिला-समस्तीपुर
02-छोटू कुमार उम्र-14 वर्ष पिता-चंद्रदीप चौधरी सा०-मथुरापुर टॉटा, थाना-कन्ल्याणपुर जिला-समस्तीपुर 04-राजन कुमार उम्र-19 वर्ष पिता सुनिल सहनी सा०-मथुरापुर टॉटा, थाना-कन्ल्याणपुर जिला-समस्तीपुर 05-कुन्ती देवी उम्र-42 वर्ष पति सुरेश चौधरी सा०-मथुरापुर टॉटा, थाना-कन्ल्याणपुर जिला-समस्तीपुर
बरामद सामानो की विवरणीः-
01- झुमका, टिका, नथिया, हार सेट कान का फूल, कान का बाली, गले का चेन, अंगुठी, मंगल सूत्र बिछिया, ढोलना, चाँदी का पायल, चॉदी का सिंक्का,
02- 31 हजार रूपया





















































