बुलडोजर से महादलित भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने के खिलाफ शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के कार्यकर्ताओ ने प्रतिरोध मार्च निकालकर किया सभा
ताजपुर, 29 अगस्त 2026
प्रखंड के फतेहपुर वाला पंचायत के वार्ड नंबर 03 में बसे भूमिहीन महादलित परिवार रंजीता देवी, सीतविया देवी, इंदु देवी को बिना 05 डिसमिल ज़मीन दिए सरकारी भूमि से बेदखल कर बरसात के समय में घर का पूरा समान आटा चावल, बर्तन वासन ताजपुर सीओ के द्वारा फेकने के ख़िलाफ़ शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के पंचायत कमिटी फतेहपुर वाला के बैनर तले पंचायत संयोजक अनीता देवी प्जिला कमिटी सदस्य शिव कुमारी देवी, सोनिया देवी के नेतृत्व में सैकड़ो महादलित भूमिहीन परिवारों ने प्रतिरोध मार्च निकालकर सभा किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राम कुमार ने कहा कि फतेहपुर वाला के वार्ड नंबर 03 में लगभग 36 महादलित ( मुसहर) परिवार सरकारी गैर सरकारी ज़मीन पर बरसो बरस से उनके पुर्वज बसे हुए आते रहे हैं। जिनको सरकार के द्वारा सैकड़ो वर्ष बीतने के बाद भी बसे हुए ज़मीन का पर्चा नहीं दिया गया और बरसात के समय बिना किसी दूसरे जगह ज़मीन दिए ताजपुर सीओ के द्वारा घर को बुलडोजर से उजाड़ना महादलित परिवार के साथ नाइंसाफी है। इस नाइंसाफी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
सभा में हरिश्चंद्र सदा, तुलिया देवी सीता देवी, फुलझरिया देवी समेत सैकड़ो महादलित परिवार ने हिस्सा लिया।
[8/29, 6:43 PM] chandrakanta2008rk: ,





















































