समस्तीपुर :
भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य प्रभात चौधरी, राज्य स्थायी समिति सदस्य बैद्यनाथ यादव, एक्टू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस के शर्मा, जिला सचिव उमेश कुमार, खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान ने आज मुक्त पुर स्थित आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सबोधित करते हुए कहा कि भाजपा-जदयू की नेता अपनी हार को देखते हुए और महागठबंधन के पक्ष में उठ रहे आवाज को देखकर बौखला गए है। आज जिस तरह की भ्रम जनता में फैला रहे है। वो भ्रम के जाल में जनता नही फसने वाली है।
माले नेताओ में कहा कि आज देश के किसान भाजपा के आतंक से तबाह है। रोजगार नही मिलने के आतंक से तबाह है। छात्र शिक्षा को निजीकरण होने से तबाह है। दलित गरीब पर दमन ढाया जा रहा है। इस तबाही का बदला बिहार की जनता भाजपा-जदयू सरकार से लेंगे। और इसनो परास्त करने का काम करेगी।
आगे माले नेताओ में कहा कि चुनाव में लगातार उम्मीदवार भ्रमण कर रहे है। गांव-गांव में महागठबंधन उम्मीदवार को जन समर्थन मिल रहा है। और इस बार दोनों शीट पर महागठबंधन उम्मीदवार की जीत होगी।
वही माले नेताओ ने कहा कि बूथ स्तर और वाट्सएप्प ग्रुप को बनाया जा रहा है। और जगह-जगह बूथ कमिटी भी बनाया जा रहा है। साथ ही साथ शोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार भी जोर-शोर से चल रहा है।
वही माले नेताओ ने कहा कि आज जनता गांव-गांव में भाजपा-जदयू के मंत्री विधायक को खदेड़ रही है। जनता मंत्री – विधायक जी से विकास खोज रही है। लेकिन मंत्री जबाब नही दे पा रहे है। जिससे जनता में और आक्रोश बढ़ रहा है।
उन्होंने कल्याणपुर और वारिस नगर की जनता से अपील किया कि भाजपा-जदयू के झूठ का पर्दाफाश करे और महागठबंधन उम्मीदवार को अपना समर्थन दे।






















































