कल्याणपुर विधानसभा के उत्तरी मंडल में कार्यकारनी की बैठक

322


समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत में विधानसभा के उत्तरी मंडल कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल संजोयक संजीव कुमार सिंह ने किया। महामंत्री नरेंद्र सिंह ने संचालन किया मौके पर मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र के गांव घरों में तिरंगा फहराना है।जिला युवा उपाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने का आह्वान किया।मंडल उपाध्यक्ष भाग नारायण गिरी सुधीर सदा कमोद यादव उपेंद्र राय लक्ष्मी साह संजय साह आदि ने संकल्प लिया कि हर घर तिरंगा फहराता है भारत का मान बढ़ाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here