मनीष कुमार निराला चंद्रकांता न्यूज़समस्तीपुर
समस्तीपुर: शहर के काशीपुर स्थित कैरियर कैटलिस्ट कोचिंग सेंटर में आज भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉ• सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन के मौके पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।इस मौके पर कोचिंग के डायरेक्टर डॉ अशोक कुमार अकेला सर ने केक काट कर व उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा के गुरु से ही सारा संसार है। हर व्यक्ति अपने जीवनकाल में किसी न किसी व्यक्ति से कुछ न कुछ सीखता ही है इसलिए हर व्यक्ति का सम्मान हमारे जीवन में ज़रूरी है और जीवन भर सीखने की इक्षा भी रखनी चाहिए तभी एक अच्छा और सच्चा इंसान बन सकता है।आगे डॉ• अकेला ने सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल जीवन की शुभकामाएं देते हुए कहा के आप की जीवन कुशल हो जाती है तो यही एक गुरु के लिए खुशी की बात होती और ईश्वर से प्रार्थना है के आप सभी लोग सच्ची लगन से मेहनत करें फल मीठा होगा।और अंत में डॉ अकेला ने छात्र छात्राओं से अपील की के सफल होकर एक अच्छे नागरिक बनिए और समाज को एक नई दिशा दीजिए।
इस मौके पर छात्र छात्राओं में सैयद शहबाज रेजा,अमित कुमार, अकर्षिका सिंह,स्नेहा,अर्चना ओझा,सरफराज आलम,कंचन कुमारी,आशा कुमारी,अवधेश कुमार,अजीत कुमार,ज्योति रानी,अमीना खातून,गोपाल कुमार,सरफराज अहमद,गौरव कुमार, कुमारी राखी,आशीष कुमार,प्रियंका कुमारी, उमा कैफ़ी, निशात अंजुम,विवेक कुमार,कंचन झा इत्यादि मौजूद थे।























































