क्रांतिवीर अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल” जी की जयंती मनाई गई।

749

.अमरदीप नारायण प्रसाद .
पन्ना ,पवई ,टैगोर वाचनालय पवई में राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक ने प्रकाश डालते हुए बताया कि
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।
देखना है जोर कितना बाजु ए कातिल में है।।
वक्त आने दे ,बता देंगे तुझे ए आस्माँ!
हम अभी से क्या बतायें, क्या हमारे दिल में है।।
मैनपुरी व काकोरी काण्ड में शामिल होने वाले भारत के एक महान क्रान्तिकारी नेता रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ ने न सिर्फ इसे लिखा बल्कि मुकदमे के दौरान अदालत में अपने साथियों के साथ सामूहिक रूप से गाकर लोकप्रिय भी बनाया।
‘बिस्मिल’ ने इसे भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के नौजवान स्वतन्त्रता सेनानियों के लिये सम्बोधि-गीत के रूप में लिखा था।
‘बिस्मिल’ की शहादत के बाद इसे स्वतन्त्रता सेनानियों की नौजवान पीढ़ी जैसे शहीद भगत सिंह तथा चन्द्रशेखर आजाद आदि के साथ भी जोड़ा जाता रहा है।
चन्द्रशेखर जैसे महान क्रांतिकारी भी बिस्मिल को गुरु मानते थे।
बिस्मिल जी के दादा नारायण लाल तोमर वंश के क्षत्रिय थे किन्तु उनके आचार-विचार, सत्यनिष्ठा व धार्मिक प्रवृत्ति से शाहजहांपुर में स्थानीय लोग प्रायः उन्हें “पण्डित जी” ही कहकर सम्बोधित करते थे।
बिस्मिल के दादा जी नारायण लाल तोमर का पैतृक गाँव बरबई था,जो तत्कालीन ग्वालियर राज्य में चम्बल नदी के बीहड़ों के बीच स्थित तोमरधार क्षेत्र के मुरैना जिला में था और वर्तमान मध्य प्रदेश में आज भी है। ये तोमर (तंवर) क्षत्रिय परिवार से थे।
बरबई ग्राम-वासी बड़े ही उद्दण्ड प्रकृति के थे। वे आये दिन अंग्रेज़ों व अंग्रेज़ी आधिपत्य वाले ग्राम-वासियों को तंग करते थे।
पारिवारिक कलह के कारण नारायण लाल ने अपनी पत्नी विचित्रा देवी एवं दोनों पुत्रों – मुरलीधर व कल्याणमल सहित अपना पैतृक गाँव छोड़ दिया और यूपी के शाहजहांपुर आ बसे।
उनके गाँव छोड़ने के बाद बरबई में केवल उनके दो भाई – अमान सिंह व समान सिंह ही रह गये जिनके वंशज आज भी उसी गाँव में रहते हैं
महान शहीद क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल जी को कोटि कोटि नमन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here