खानपुर निवासी इंजीनियर राजेश कुमार की डढ़िया में सड़क हादसे में हुई मौत।एक लड़की गंभीर रूप से घायल।

361

समस्तीपुर : अंगारघाट थानाक्षेत्र के जानकी डेयरी,दुग्ध शीतल केंद्र डढ़िया के पास मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे मोटर साइकिल चालक 27 वर्षीय इंजीनियर राजेश कुमार की मौके पर हीं मौत हो गई वहीं मिर्तक की भतीजी पल्लवी ज्योति का भी सिर फट गया है जिसे ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में समस्तीपुर सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है।बताया जाता है खानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नत्थुद्वार गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र महतो का छोटा पुत्र इंजिनियर राजेश कुमार आज अपने घर से सुबह के करीब 8,30 में अंगरघाट होते हुए समस्तीपुर के लिए निकले थे,जिस गाड़ी पर उनकी भतीजी पल्लव ज्योति उम्र करीब 18 वर्ष भी सवार थी लोगों ने बताया कि जैसे ही डढ़िया दुग्ध शीत गृह के पास पहुंचते है वैसे हीं मोटरसाइकिल से आगे जा रहा टेंपू अपने आगे जा रहा टेंपू से ओवर टेक करता है और पास से निकल रहे मोटर साइकिल में टक्कर मार देता है जिससे मोटरसाइकिल सवार सभी सड़क पर गिर जाते हैं वहीं विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात कार ने सड़क पर गिरे राजेश कुमार के सिर को कुचलते हुए पास में गिरी लड़की के सिर में भी टक्कर मारते हुए आगे निकल गया,जिससे राजेश कुमार की मौके पर हीं मौत हो गई वहीं लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए समस्तीपुर सदर भेज दिया।फिलहाल अंगारघाट थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच परिजनों को समझा बुझाकर कागजी प्रक्रिया पूरा करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया हैं उधर सूचना मिलते हीं नत्थुद्वार मुखिया प्रतिनिधि उमर आलम,मोहम्मद तुफैल,सुरेश महतो ,रामचंद्र महतो,मोहम्मद गुलाब,त्रिपुरारी झा, फल्लु सिंह,टुन्ना सिंह,सहित अन्य लोग मिर्तक के परिजनों को ढांढस बढ़ाने में लगे हुए है वहीं पूरे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here