अमरदीप नारायण प्रसाद
बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में पूर्व मुखिया कानून को अपने हाथ में लेते हुए आरोपियों को खुद से कमरे में बन्द कर सजा देते का मामला प्रकाश में आया है।
पूर्व मुखिया व सरपंच पति राजेश्वर महतो ने नाबालिग को अपने घर के अंदर बंद कर लाठी-डंडों से पहले एक दूसरे की पिटाई कराई. उससे भी जी न भरा तो अपने हाथों से नाबालिग पर लाठियों की बौछार कर दी.
घर का दरवाजा बंद होने के कारण ग्रामीण बचाने तक नहीं गए. हालाँकि ऊंचे स्थानों पर से ग्रामीणों ने उस पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया गया।
बताया जाता है कि बच्चों के झगड़ा के बीच पूर्व मुखिया ने अपना दबंग चेहरा ग्रामीणों को दिखाया. ग्रामीण मूकदर्शक बने उस पिटाई को देखते रहे. लेकिन उसे बचाने की जहमत नहीं उठाई.जिले के पुलिस कप्तान को इस बात की सूचना मिलते ही उन्होंने कानून को अपने हाथ में लेने वाले पूर्व मुखिया पर कार्रवाई का आदेश दिया है,जांच में जुटी पुलिस।इस मामले की पुष्टि हमारा बैनर नही करता है।




















































