गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री ने ‘तुलसी मेन’ से अलंकृत किया,”देश का गौरव सम्मान से सम्मानित एवं नगद 2101 रू प्रदान किया!

440

अमरदीप नारायण प्रसाद

छातापुर, सुपौल पावन देव भूमि मथूरा के होटल शीतल रिजेंसी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाईफ लाईन फाउंडेशन नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी रामप्रकाश रवि को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री रविकांत गर्ग,एवं राज्यमंत्री डाॅ रेणुका वाधवा द्वारा ‘तुलसी मेन’ से अलंकृत करते हुए “देश का गौरव” सम्मान से सम्मानित करते हुए शील्ड,प्रसस्ती प्रमाण पत्र एवं नगद 2101 रू प्रदान किया । कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आयें विशिष्ट प्रतिभा के धनी कलाकारों, वैज्ञानिकों,चिकित्सकों,शिक्षको को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अन्त श्री रवि द्वारा उपस्थित मंत्रीगण सहित सभी सम्मानित लोगों को हरित उपहार के रूप में औषधि एवं फलदार पौधा प्रदान किया। बताते चलें की श्री रवि 14 वर्षों से पौधा लगाकर एवं बचाकर प्रकृति सेवा करते आ रहे हैं । इन्होंने साढ़े तीन लाख फलदार एवं छायादार पौधे लगाने के साथ-साथ 10 लाख से अधिक तुलसी के पौधे देश के विभिन्न राज्यों में भेज कर लगवायें है। इनके प्रकृति सेवा को देखते हुए उक्त कार्यक्रम में निमंत्रित कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के पश्चात परिजन सहित समस्त क्षेत्र में खुशी का माहौल है । इनके इस उपलब्धि पर लगातार शुभकामनाएं प्राप्त हो रहा है। बधाई देने वालों में बिहार से नीरज गुप्ता, यूपी से डाॅ प्रियादत्त ,श्रवण जाखड़, प्रवीण गुलाटी, वैज्ञानिक अनमोल सिंह, गुंजन भगत, पन्ना धनराज,मो०ईजहार, कृष्णा राज ,श्रवण,सरपंच अरूण कुमार मंडल, मुखिया संजीत चौधरी, पत्रकार अमरदीप नारायण,सोनू भगत, इरशाद आदिल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here