गला में डुपटा अटकने से 14 वर्षिय युवती की हुई मौत

738

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जेटसारी गांव निवासी राजेश कुमार के 14 वर्षिय पुत्री निशु कुमारी की मौत सोमवार की सुबह छज्जा पर से गिरने से गला में डुपटा फंस जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा फोन कर गोविंदपुर थाना को दिया गया। सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद ने पुलिस बल को घटनास्थल पर भेज कर घटना की जानकारी लिया तथा शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक निशु कुमारी की मां साबो देवी ने बताई की हमलोग सुबह में खेत में काम करने चले गए थे और मेरी बेटी निशु कुमारी घर में खाना बना रही थी। खाना बनाने के लिए छज्जा पर रखे आलु निकालने बांस के सीढ़ी के सहारे छज्जा पर आलु निकालने चढ़ी, तभी उतरने के दौरान पैर फिसल कर गिर गया और दुपट्टा गला में फंस गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। बेटी की अचानक मौत हो जाने से मां साबो देवी तथा पिता राजेश कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना स्थल पर मौजूद एएसआई संतोष कुमार पासवान ने बताया कि घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया। एएसआई ने बताया की प्रथम दृष्टया से प्रतित होता है कि युवती की मौत फांसी लगाकर हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here