समस्तीपुर/कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पीछा कर गल्ला व्यवसाई से दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक ओवर टेक कर पैसे छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है।बताया गया है की महादेव स्थान चौक जठमलपुर से हायाघाट जाने वाली सड़क के जखरन चौक खरसंड पश्चिमी के समीप पल्सर एवं अपाचे बाइक से बदमाशों ने ओवर टेक कर गल्ला व्यवसाई राम लखन साह के पुत्र उदय कुमार से पैसे छीन लिया।घटना के संबंध में बताया गया है की व्यापारी अपने एचएफ डीलक्स बाइक से उदय मार्केट से पैसा कलेक्शन कर लौट रहा था इसी बीच बाइक से धक्का देते हुए रोड पर गिरा दिया एवं पैसे की बैग लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए।इसकी जानकारी कल्याणपुर थाने को दी गई है।घटनास्थल पर पहुंचे कल्याणपुर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि आवेदन आने पर करवाई की जाएगी।वही बाइक पर से गिरने के कारण जख्मी व्यापारी को इलाज के लिए कल्याणपुर पीएसी भेज दिया गया है।





















































