समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव के आयोजन करता रामसागर मिश्र के द्वारा गायत्री महायज्ञ, सात दिवस या श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त भागवत कथा में अयोध्या धाम से महावीर शरण का आगमन होने जा रहा है। गुरुवार की सवेरे निकाली गई कलश शोभा यात्रा में ग्रामीण सहित आसपास गांव के कुमारी कन्या 551 नए वक्तधारण कर यज्ञ स्थल से गाजियाबाद के साथ बुदी गंडक तट गोपालपुर घाट घाट पर पहुंची, यज्ञ के वैदिक पंडित राज नारायण झा यजमान राम सागर मिश्र सहित कुमारी कन्याओं को मंत्र उच्चारण के साथ नदी से कलश में जल भरकर कई गांव का भ्रमण करते हुए माता गायत्री की जयकारा लगाते यज्ञ स्थल पहुंची। मौके पर ग्रामीण युवा पंचायत राज के मुखिया राजेश कुमार डॉ उमाकांत पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य ग्राम कचहरी के सरपंच व पच आदि मौजूद थे। यज्ञकर्ताओं के द्वारा बताया गया कि शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शाम के समय आरंभ की जाएगी। दिन में श्री श्री गायत्री महायज्ञ का आयोजन वैदिक पंडितों के द्वारा किया जा रहा है। काफी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की बताई गई है।






















































