घर चोरी हुए मामले का पुलिस ने किया खुलासा, जेवर और राशि के साथ दो गिरफ्तार

439

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर में बीते माह 24 अप्रैल को हुए चोरी की घटना का पुलिस ने 16 मई 2023 को उदभेदन कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी किए गये मोबाइल, जेवरात, रुपये व अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के सुखपुर निवासी मो0 असलम का 20 वर्षीय पुत्र मो0 जमशेद एवं मो0 महफूज आलम का 24 वर्षीय पुत्र मो0 ओसैद आलम के रूप में कि गई है। घटना का उदभेदन करते हुए सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि बीते माह 24 अप्रैल की रात्रि वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर स्थित शंकर राय के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर पीड़ित शंकर राय के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस अनुसंधान में जुट गई थी। अनुसंधान के क्रम में आसूचना संकलन एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का एक मोबाईल और जेवरातों में एक नाक का फूल व एक चांदी की सिकड़ी एवं पांच हजार रुपये नगद बरामद किया है। इसकी पुष्टि सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने आज प्रेस वार्ता में की। मौके पर वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार, उप थाना अध्यक्ष शशि शंकर कुमार, एसआई संजय कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here