छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करो ने किया फायरिंग

493

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में शुक्रवार की रात छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब कारोबारी बदमाशों के द्वारा की गई फायरिंग की घटना से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घटना की सूचना समस्तीपुर के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गई। पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे शराब कारोबारी बदमाशों को पकड़ने के लिए कई थानों के पुलिस फोर्स को मौका-ए-वारदात पर भेजा गया। जिसमें सरायरंजन, ताजपुर, मुसरीघरारी और मुफ्फसिल थाने की पुलिस शामिल थी। मिली जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप उतरने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के ऊपर शराब कारोबारियों के द्वारा फायरिंग कर दी गई। पुलिस के अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग चार-पांच शराब कारोबारियों को दबोच लिया था। अपने साथियों को पुलिस के हत्थे चढ़ा देख अन्य शराब कारोबारी बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी और अपने साथियों को छुड़ा लिया। लेकिन वहीं, इस दौरान पुलिस भी पीछे हटने को तैयार नहीं थी और फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों पकड़ने के लिए अपना अभियान जारी रखा। बताया गया कि जिसे, ग्रामीणों ने ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसिकंदर में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी गांव के उमेश महतो के रूप में हुई है। वहीं, बताया गया कि पुलिस के द्वारा गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा की बताई जा रही है। वहीं, छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है और वाहन भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल भी जब्त किया है। वैसे अभी तक पुलिस के द्वारा फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here