समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट।
समस्तीपुर : सोमवार को स्थानीय लोहिया आश्रम में जदयू कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के जन्मदिन विकास दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेध देवी की अध्यक्षता में समस्तीपुर लोकसभा प्राभारी रॉबिन सिंह मुख्य प्रवक्ता पूर्व विधायक राजकुमार राय ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 तकी अख्तर ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के 16 वर्षों के शासन काल में हुए न्याय के साथ विकास की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में भरपूर विकास हुआ है। आने वाले दिन में जल्द ही बिहार एक विकसित प्रदेश बनेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रो0 देवनाथ सिंह, रामदेव महतो, शकुंतला वर्मा, ताराचंद मेहता, मंजू देवी, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रो0 शाहिद अहमद, पवन यादव, रामबहादुर सिंह, कृष्णदेव पासवान, बनारसी ठाकुर, मनीष कुमार, शंकर साह, मो0 इज़हार अशरफ, संजीत कुमार हरेराम सहनी, शारिक रहमान लवली, वारिसनगर के जदयू प्रखंड सचिव संतोष कुमार साह, अफजाल अहमद उर्फ उजाले,नीरज कुमार अनस रिज़वान, मो0 तौहीद अंसारी उर्फ नन्हें, प्रमोद मिलिंद उमाकांत राय, रज़ा अहमद उमेश प्रसाद सिंह सांत्वना कुमारी आदि मौजूद थे।






















































