समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद के 9 मामले, अलग अलग थाना के कांडो से सम्बन्धित 33 मामले तथा अन्य मामले से संबंधित मिलाकर कुल 66 फरियादी जनता दरबार में पहुंचे। मौजूद फरियादियों ने अपनी अपनी समस्या पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने सभी फरियादियों का समस्या सुनते हुए उनके समस्याओं को दूर (हल)करने के लिए सम्बन्धित थाना अध्यक्ष, सम्बन्धित अनुसंधानकर्ता एवं अन्य सम्बन्धित को अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।






















































