समस्तीपुर , जनशक्ति विकास पार्टी डेमोक्रेटिक के द्वारा समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार गोस्वामी एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से पूसा प्रखंड के युवा समाजसेवी एवं जीवका में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले संजीत कुमार जी को पूसा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया साथ ही कल्याणपुर प्रखंड के युवा समाजसेवी सद्दाम हुसैन को प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया इस दोनों प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष बनने से बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के सभी पदाधिकारियों में काफी खुशी की लहर है पार्टी ने हर्ष जताया है और कहां है कि आप सभी प्रखंड अध्यक्ष से हमें निवेदन है कि आप अपने समाज में निरंतर कार्य करें और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं जब तक हमारी पार्टी पंचायत से नहीं जुड़ेगी तबतक प्रदेश में परचम नहीं लगा सकती है तो सबसे पहले नींव रखनी पड़ेगी वह पंचायत की यह पार्टी जीविका कैडर संघ के सहयोग से बना है और पिछले विधानसभा चुनाव में हमारी कुछ जगह पर विधानसभा चुनाव हमारी पार्टी के लोग लड़ चुके हैं और शुरुआत में ही लोगों का प्यार इस पार्टी को मिला है आगे भी मिलता रहे इसके लिए भी मैं प्रदेश के सभी लोगों से निवेदन करूंगा कि जानशक्ति विकास पार्टी( डे) को आगे बढ़ाने में आप भरपूर सहयोग करें जनशक्ति विकास पार्टी आप सभी लोगों के लिए सदैव खड़ा रहेगा।

























































