जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा बुधवार को कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने योजना के विभिन्न घटकों के अंतर्गत चल रहे कार्यों, स्वीकृत एवं लंबित प्रस्तावों, वित्तीय प्रगति तथा लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री अजय योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा अनुसूचित जाति समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। अतः सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी (NIC) से उप विकास आयुक्त (DDC), जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे, जबकि अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
Home चंद्रकांता न्यूज़ जिलाधिकारी ने पीएम-अजय योजना की समीक्षा की, लाभुकों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत...
























































