अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर निर्वाचन सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यक्रम के अंतर्गत,दावा/ आपत्ति की तिथि 9 दिसंबर 2023 तक है। विशेष अभियान दिवस दिनांक 25 एवम 26 नवंबर को है। दावा/आपतियों का निस्पादन करने की तिथि 26 दिसंबर है। निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 5 जनवरी 2024 है।
बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए मतदान केन्द्र स्तरीय अभिकर्ता नियुक्त करने की अपील की गई। बताया गया की किसी भी राजनीतिक दल द्वारा इसकी अद्यतन सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई गई है।
दावा/आपत्ति अवधि में दिनांक 25 & 26 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित है। इस अवसर पर सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर दावा/आपत्ति प्राप्त करेंगे। उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया की विशेष अभियान दिवस पर सक्रिय सहयोग करें।
जिला पदाधिकारी के द्वारा मृत एवम डुप्लीकेट निर्वाचकों का नाम विलोपित कराने में बीएलओ को सहयोग करने का अनुरोध किया गया ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। जिला पदाधिकारी के द्वारा महिलाओं एवम युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए में बीएलओ को मदद करने का आह्वान किया गया। अभी भी बड़ी संख्या में महिलाओं,युवकों तथा युवतियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की ईवीएम /वीवी पैट का प्रथम स्तरीय जांच जितवारपुर स्थित वेयरहाउस में चल रही है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वहां प्रतिदिन उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया। दिनांक 13 एवम 14 नवंबर को ईवीएम का मॉक पोल किया जाना है। जिला पदाधिकारी के द्वारा इस मॉक पोल में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया।
इस बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, बीजेपी, आरजेडी,आप, बीएसपी, सीपीएम सीपीआई माले एवम अन्य राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।






















































