अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के ताजपुर में प्रखंड स्तरीय ग्रामीण चिकित्सक सेवा समिति की बैठक ताजपुर के एक निजी संस्थान में प्रखंड अध्यक्ष डॉo मिथलेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज आयोजित की गई। बैठक में राज्य कमिटी के सदस्य डॉo राज कुमार राकेश ने लोगों से संगठन की मजबूती बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधान परिषद की चुनाव में कमिटी के सदस्य डॉo देव नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया जाएगा। जिसका समर्थन समिति के सदस्य तन्मयता से करेंगे। मौके पर जिला कमिटी के सदस्य डॉo महादेव प्रसाद यादव, डॉo शिव सागर राम, डॉo देव नारायण यादव आदि ने संबोधित किया। मौके पर ग्रामीण चिकित्सक सेवा समिति के सदस्य डॉo कमलेश कुमार, डॉo मोo नूर आलम, डॉo सूरज कुमार, डॉo दिनेश कुमार, डॉo राज कुमार सिंह, डॉo आमोद कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।





















































