जिला पदाधिकारी से शिकायत

183

समस्तीपुर :कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के रतवारा पंचायत के पिंकी देवी जो अरुण शर्मा की पत्नी है पूरे पंचायत की महिलाओं से 100 ,200 रुपए नजराना सरकार द्वारा दी जाने वाली महिलाओं को ₹10000 के नाम पर ले रही है। इसको लेकर रामभद्रपुर पंचायत के मुखिया पति बबलू राय ने जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार से शिकायत करते हुए कहा है कि बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को 10000 रुपए आत्मनिर्भर होने की घोषणा को लेकर ठगी कर रही है। उसी के आलोक में जीविका महिलाओं से रुपया दिलवाने के नाम पर नजराना ले रही है। हालांकि इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसकी पुष्टि जागरण नहीं कर रही है।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि त्वरित जांच करते हुए नजराना लेने वाली महिला के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here