जिला राजद उपाध्यक्ष ललन यादव ने लोकतंत्र महापर्व को विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से आगे आने का किया अपील।

275

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला राजद उपाध्यक्ष ललन यादव ने पिछले दो चरणों के हुए मतदान में मतदान प्रतिशत को लेकर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि आगामी 7 अप्रैल को तीसरे चरण के मतदान में आप सभी प्रबुद्ध मतदाता अपने अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान करके एवं अपने आसपास के लोगों से मतदान करवाकर इस लोकतंत्र महापर्व को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अभी से ही हम सब मिलकर तीसरे चरण के 7 मई को होने वाले मतदान के लिए अपने आस परोस के मतदाताओं से अपील करें कि लोकतंत्र में मतदान का महत्वपूर्ण महत्व है और हमारे देश का सबसे बड़ा महापर्व भी है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग एवं प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मत डालने की इतनी सुविधा उपलब्ध कराने के बावजूद 2024 के लोकसभा चुनाव में दो चरणो के हुए मतदान में मतदान प्रतिशत अनुकूल नहीं होना चिंता का विषय है । ललन यादव ने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में देश के हर प्रबुद्ध नागरिकों का कर्तव्य है कि वे मतदाताओं को जागरूक करें ताकि एक भी मतदाता बूथ तक पहुँचने से वंचित न रह जाएँ । उन्होंने युवाओं मतदाताओं एवं सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील किया है कि वे सभी अपने अपने स्तर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान का अधिक से अधिक प्रतिशत शुनिश्चित करवाने में मददगार बनकर लोकतंत्र महापर्व को विजयी बनाने में आगे आबें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here