अमरदीप नारायण प्रसाद
कोल्हुआ घाट के करेह नदी में नहाने के क्रम में 15 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत।
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ घाट में करेह नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गया।बताया गया कि उक्त स्नान करने उक्त व्यक्ति को अधिक पानी मे चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गया मृतक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधपुरा ग्राम के अनिल शर्मा के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है मछली मारने वाले लोगो के द्वारा महाजाल से उक्त व्यक्ति का लाश निकाला गया ।वही सिंघिया पुलिस ने लाश को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिए है।लोगो ने बताया कि इसके परिजन गंगा स्नान करने शिमारिया गया तथा पुत्र करेह नदी में स्नान करने आया था।
समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय के पीछे तालाब में डूबने से एक दस वर्सिय बच्चे का दुब कर हुई मौत। मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी मंटून सहनी के 10 वर्षीय पुत्र राजकुमार के रूप में की गई है।
बिहार के समस्तीपुर जिले पुछले दो माह से टापू बना हुआ है और जिले के विभिन्न हिस्सों से लगातार डूबने की शिकायत आ रही है लेकिन पीड़ित को सही समय पर मदद नही होने के कारण जान जोखिम में डाल कर कभी चारा लेन तो कभी जीवन को चलाने के लिए खतरे से भड़ा नदी पोखर लताब को पर करना मजबूरी है है इसी दौरान जिले में आज 3 जगहों से डूबने की खबर है।
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के दुमरदह चौड़ के पास सोमवार की दोपहर मछली मारते समय नरेश सहनी (62) हरपुर बोचहा निवासी की दुमरदह चौड़ में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से शव को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक नरेश सहनी 12 बजे के करीब दुमरदह चौड़ में मछली मार रहे थे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया, जिससे वह चौड़ के गहरे पानी में चले गए। यह देख आसपास के लोग हो हल्ला मचाने लगे। सूचना पर पहुंची ग्रामीणो ने लोगों के सहयोग से उन्हें पानी से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मुखिया प्रेम शंकर सिंह पीड़ित परिवार को कबीर अंतोउष्ठी के तीन हजार रुपये दिये। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी। थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर अस्पताल भेज दिया हैं।
अंचलाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि आपदा विभाग के अंतर्गत मृतक के परिजन को चार लाख रुपये दिये जायेंगे।
जिसमे एक बालक और एक किशोर और एक 62 वर्षीय व्यक्ति है जिसकी डूबने से मौत हो गईं और प्रसासन और जन प्रति ईधी का काम है ससमय पीड़ित परिवार को जमीनी मदद मिलनी चाहिए।






















































