पटना नगर स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा जेडी विमेंस कॉलेज में महिला दिवस सह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत केक काटकर की गई। पटना नगर निगम की जनसंपर्क अधिकारी श्वेता भास्कर ने सभी उपस्थित लोगों को क्यूआर कोड स्कैन कर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के संबंध में जरूरी जानकारी दी। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और लोक गायिका डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत ने गीत गाकर लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि ठान लें तो असंभव को भी संभव कर सकती हैं। गंदगी के खिलाफ जंग में महिलाओं की विशेष भूमिका है। सूखा कचरा और गीला कचरा यदि घर पर ही अलग कर दिया जाए तो उनका डिस्पोजल बहुत आसान हो जाता है। पटना नगर निगम की ओर से अलग-अलग तरह के कचरा के लिए अलग-अलग रंग के डिस्पोजल बिन की व्यवस्था की गई है। उनका प्रयोग करना है और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी ओर से योगदान देना है। इस अवसर पर डॉ श्री सुमन, डॉ हिना रानी, डॉ अमर कुमार पंत, अमित कुमार गिरी, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. वीणा अमृत, डॉ मंजरी नाथ, श्वेत प्रीति, डॉ अमित सिंह, पूनम, इबराना नाम, सुधा अम्बष्ठ, प्रीति, शिवानी गुप्ता आदि उपस्थित रहे





















































