टेंपो बोलेरो की टक्कर में दो मजदूरों की मौत 15 जख्मी दो की हालत चिंताजनक ।

383

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पंचायत वार्ड सात पकड़ी डीह में दो मजदूरों की मौत को लेकर गांव में दरभंगा से शव पहुंचते ही गुरुवार की अपराहन मृतकों के परिजनों की चिक्कार गांव सहित वार्ड दहल चुका। पंचायत समिति सदस्य जदयू नेता सूरज कुमार सहनी पूर्व सरपंच सुभाष सहनी मृतक के परिजनों को ढाढस देने में जुटे थे। वार्ड के लोगों ने बताया कि प्रतिदिन लहेरिया सराय रैक पॉइंट पर वार्ड सहित जुरखा डीह, भगवानपुर के मजदूर मजदूरी को लेकर लहेरियासराय रैक पॉइंट पर मजदूरी करने सवेरे जाते थे। टेंपो मालिक सह चालक बगल गीर गांव के स्वर्गीय सुंदर दास के पुत्र अशोक दास आने जाने का भाड़ा देते थे उसी टेंपो पर 16 मजदूर एक टेंपो चालक सवार थे लहेरियासराय समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क दरभंगा की ओर से आ रही बोलोरो ने टेंपो में धक्का मारी टेंपो चकनाचूर हो गई उसी पर सवार दो की मौत गांव के ही स्वर्गीय लखन साहनी के 45 वर्षीय पुत्र विष्णु सहनी दूसरे बगल गीर रामकरण साहनी के 32 वर्षीय पुत्र दशरथ सहनी की मौत हो गई। और लोग घायल हैं और दो की हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here