तीन कुलियों को जीआरपी ने पेसेंजर के समान के साथ विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार ।

461

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर प्लेटफार्म से पैसेंजर का सामान ढोकर ट्रेन से बाहर प्लेटफार्म पर ला रहे तीन कुलियों को जीआरपी ने विदेशी शराब के साथ पकड़ने के बाद हिरासत में ले लिया। जिसकी सूचना मिलने के बाद सभी कुलियों ने समस्तीपुर रेलवे जंक्शन स्थित जीआरपी थाने का घेराव कर दिया। बताया जाता है कि बैच नंबर 180 जितेंद्र कुमार, बैच नंबर 111 कमलेश कुमार और बैच नंबर 82 लाल साहब तीनों कुली गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से पैसेंजर का सामान ढोकर ट्रेन से बाहर ला रहे थे। इसी दौरान जीआरपी ने कुलियों के द्वारा लाए जा रहे समान को चेक किया गया। जिसमें विदेशी शराब पाया गया। जिसे जीआरपी के द्वारा जब्त करते हुए तीनों कुलियों को हिरासत में ले लिया गया। जिसकी सूचना के बाद अन्य सभी कुली आक्रोशित हो गए और सभी कुलियों ने जीआरपी थाने का घेराव कर दिया। वहीं मौके से शराब कारोबारी फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here