डीएम ने लिया ग्रामीण विभाग के कार्यों की समीक्षा।

171

अमरदीप नारायण प्रसाद

जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में दिनांक 21 मई 2025 को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई। समीक्षात्मक बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी संवेदको को एक माह के भीतर सभी आवंटित कार्य को प्रारंभ करने तथा सभी सड़कों को एक माह के भीतर गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि यदि एक माह में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया जाएगा तो दोषी संवेदक एवं पदाधिकारी को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग समस्तीपुर ,दलसिंहसराय तथा सभी संबंधित संवेदक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here