समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : ह्यूमेन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कृषि मंत्रालय भारत सरकार से पंजीकृत ताजपुर शाखा कार्यालय के तीसरे स्थापना दिवस समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि स्कार्पियो एचीवर राम कुमार सिंह (हरियाणा) ने केक काटकर किया। वहीं समारोह को सम्बोधित करते श्री कुमार सिंह ने कहा कि मानवता के प्रतीक ह्यूमन एक ऐसा स्वैच्छिक संगठन है जो आम इंसानो को पूंजीवाद के शोषण से बचाने तथा अपने सदस्यों की सेवा और आर्थिक उन्नति के लिए बनाया गया है।आज यह संस्था विशाल आंदोलन बना चुका है। यह संगठन बचत की आदत हर एक इंसान को आर्थिक उन्नति के समान अवसर देता है और सहकारिता के बुनियादें मजबूत करता है। इस संगठन के कारोबार में सोसाईटी और उनके सदस्य बराबर के मालिक होते है। शाखा प्रबंधक पूनम कुमारी ने बताया इस योजना के अंतर्गत आप मंथली,क्वार्टरली,छः माही या सालाना तय की गई तारीख पर तय की हुई राशि डिपॉजिट कर सकते है। जिसपर आपको बचत खाते से कुछ ज्यादा के रेट से इंटरेस्ट दिया जाएगा। इस स्कीम से बचत करने की आदत को बढ़ावा मिलता है।मौके पर राजू रमण, पूनम कुमारी, मनोज कुमार साह,पिंटू कुमार,राज कुमार, त्रिपुरारी,नीरज कुमार, सुनील कुमार,अविषेक कुमार आदि लोगो ने भाग लिया।




















































