दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से गरीब, निःसहाय महिलाओं के बीच किया गया साड़ी वितरण, देखी गई खुशी।

333

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर खानपुर:आस्था का महापर्व छठ के शुभ अवसर पर खानपुर उत्तरी पंचायत के गरीब, निःसाहाय और जरूरतमंद महिलाओं के बीच थानेश्वरी दुर्गा पूजा समिति खानपुर की ओर से साड़ी वितरण किया गया।करीब 60 निःसहाए और गरीब महिलाओं के बीच मंदिर परिसर में गुरुवार को शिविर लगाकर वितरण किया गया।बताया गया की दुर्गा पूजा में मंदिर में माता की खोईंछा भरने के लिए आने वाली माताओं के द्वारा भगवती को साड़ी चढ़ाया जाता है।हर वर्ष कमेटी के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रहने वाली गरीब और निःसहाए महिलाओं की सूची तैयार की जाती है।जिसके बाद माता को चढ़ाया गया साड़ी उक्त गरीब महिलाओं के बीच प्रसाद स्वरूप वितरण कर दी जाती है।मौके पर कमेटी के कोषाध्यक्ष करुणाकर पाठक, मेला मालिक सुरेश शर्मा, जीवेश मिश्रा ,अरविंद कुमार कुशवाहा, भोला महतो, सीताराम महतो, रामशंकर शर्मा, मुकेश कुमार, अर्जुन कुमार, रामचंद्र महतो, शीतल प्रसाद सहित अन्य थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here