अमरदीप नारायण प्रसाद।
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना हल्का के मऊ बाज़ार में शुक्रवार कि संध्या दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद जमकर बवाल हुआ। मारपीट कि घटना कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए मऊ बाज़ार के आधा दर्जन घरों में तोड़फोड़ किया। इधर घटना से आक्रोशित लोगों कि भीड़ कि जवाबी कार्रवाई में हंगामा कर रहे युवकों को दौड़ा दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये। वहीं भाग रहे युवकों में से एक शेरपुर निवासी हथियार बन्द युवकों को लोगो ने पकड़कर एक कमरे में बन्द कर दिया। इस घटना कि सूचना किसी ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जब उक्त युवक को अपने कब्जे में लेना चाहा तो आक्रोशित भीड़ उस युवक को अपने स्तर से सजा देने कि मांग करने लगे। स्थिति कि नजाकत कि जानकारी पाते ही डीएसपी दिनेश पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंची और मामले कि छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी ने आक्रोशित भीड़ को समझा बुझाकर वापस लौटाया। उधर भीड़ के बीच से हथियार बन्द युवक के भाग जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए शेरपुर निवासी दो व्यक्तियों के बाईक को आग के हवाले कर दिया। इधर जानकारी मिलने पर एसडीओ प्रियंका कुमारी, इंस्पेक्टर उमा शंकर प्रसाद,अंचल अधिकारी अजय कुमार, थाना अध्यक्ष प्रसुंजय कुमार, एसआई अरविंद कुमार सिंह, एएसआई संजय कुमार सुमन समेत काफी तायदाद में पुलिस बल पहुंचे। डीएसपी डीके पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल ने हंगामा करने वाले युवकों के घरो पर देर रात तक छपामारी की। डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि एहतियातन मऊ बाज़ार में थाना अध्यक्ष प्रसुंज्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल कर रही है। इस सिलसिले में पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष कि ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों को खुलासा नहीं हो सका था।

























































