नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव नवादा के बुधौल गाँव का दौरा किया । जहां जहरीली शराब पीने से मरे ग्रामीणों के परिजनों से उन्होंने मुलाकात की. इस दौरान जाप सुप्रीमो ने पीड़ित परिवार को पार्टी के तरफ से 20 – 20 हजार रुपये का सहयोग भी दिया और पीड़ित परिवार से इस विपदा की घड़ी में सांत्वना देते हुए धैर्य से रहने का आग्रह किया।
साथ ही उन्होंने घोषणा किया कि पीड़ित परिवार की बच्चों की पढ़ाई में जन अधिकार पार्टी सहयोग करेगी। इसके बाद पूर्व सांसद जिला अतिथि गृह भवन पहुंचे और प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि बिहार में प्रभावी पूर्ण शराबबंदी को लेकर प्रदेश सरकार की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पप्पू यादव ने कहा कि हकीकत में आज बिहार में शराब अवैध कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन गया है. उन्होंने सरकार से अविलंब इस शराब कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है


























































