समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बुढी गंडक नदी के बालापुर घाट पर ननिहाल आए नाती चकमेहसी उतरासाढी गांव के स्वर्गीय पंकज कुमार त्रिवेदी के पुत्र 22 वर्षीय जयंत त्रिवेदी स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गई। ननिहाल बालापुर गांव के रामनरेश ठाकुर का नाती था। दो-चार दिन पूर्व ननिहाल घूमने आया था। स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों के सहयोग से नदी से मृतक का शव निकल गया। परिजनों को सूचना मिली शव को अपने घर ले गए। पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही गई है।
इस घटना को लेकर उतरा साढ़ी गांव में शोक की लहर। पूरे गांव में मातमी। परिजनों को ढांढस दिलाने में मुखिया बृजेश कुमार नमूना सरपंच नवल त्रिवेदी भाजपा नेता अंकित त्रिवेदी व स्थानीय लोगों को देखा गया।





















































