नवविवाहिता की संदेह आत्मक मौत

623

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के जितवारिया गांव के वार्ड 12 में एक नवविवाहिता की संदेह आत्मक मौत का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने विवाहिता को मिट्टी के नीचे गाड़ दिया था। नैहर के लोगों को जब पता चला वे लोग गांव में पहुंचे ग्रामीणों की मदद से शव को मिट्टी के नीचे से शाम में निकाला गया है। काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। मृतिका की पहचान गांव के ही टुनटुन महतो की पुत्र बधू लालू महतो उर्फ पिंटू लगभग 20 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रूप में की गई है जो 6 माह की गर्भवती थी। उक्त आशय की जानकारी नईहर पक्ष वैशाली जिला के रसलपुर टारा गांव के नईहर पक्ष ग्रामीण भाई अंचल कुमार चाचा आदि ने देते हुए बताया कि 3 वर्ष पूर्व ममता की शादी लालू से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी ,ग्रामीणों की सूचना पर हम लोग मृतिका के घर पहुंचे हैं। शव को ग्रामीण गुरुवार की शाम जलाने के पक्ष में थे, जो हम लोगों ने रोक लगा दी है। पुलिस का कहना है कि अब तक आवेदन नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here