नवविवाहित युवक की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा।

868

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपु जिले के मोरवा प्रखंड के हलई ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रबारा पंचायत निवासी राजेश्वर शाह के 22 वर्षीय नवविवाहित पुत्र राजीव कुमार के वैशाली जिला अंतर्गत पातेपुर थाना के कप सारा गांव में हुई मौत से संपूर्ण गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। नवविवाहित युवक की मौत से शोकाकुल परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। माता पिता एवं नव विवाहित पत्नी अर्चना कुमारी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। विदित हो कि पांच दिन पूर्व उक्त युवक का मुजफ्फरपुर की अर्चना कुमारी से विवाह हुआ था। विगत रविवार को परिवार में युवक के विवाह की चौठारी की रश्म का आयोजन था। सारा परिवार खुशियां मना रहा था। अचानक एक रिश्तेदार को बहुत जरूरी काम के कारण पातेपुर थाना के कप सारा गांव पहुंचाने के लिए राजीव कुमार को जाना पड़ा था। वहीं एक वृद्ध को मोटरसाइकिल से ठोकर लग गई। परिजनों के अनुसार घायल वृद्ध की ठोकर लगने के बाद, घायल वृद्ध को देखकर वहां के आक्रोशित लोगों के द्वारा युवक को पीट-पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसे इलाज के लिए ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी और पंचायत की मुखिया कुमारी वंदना एवं मुखिया पति संजय कुमार राय को पातेपुर के थानाध्यक्ष द्वारा दूरभाष पर, युवक की मोटरसाइकिल से वृद्ध को ठोकर लगने से घायल होने की बात पुष्टि करते हुए, युवक को पीट-पीटकर हत्या किए जाने के प्रति अनभिज्ञता प्रकट की गई । बावजूद पातेपुर पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक को परिजनों के हवाले कर दिया गया । युवा के विवाह के बाद चौठारी के रस्म अदायगी की खुशी में झूम रहे परिजनों को युवक की मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। इस शोकपूर्ण घटना से संपूर्ण गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मोरवा विधायक रण विजय साहू ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है। मुखिया कुमारी वंदना, मुखिया पति संजय कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार आर्य, राजद जिला युवा महासचिव अरुण कुमार ठाकुर निराला आदि ने शोक प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here