चकपहार में बिजली गुल होने से क्षेत्र के लोगों की बढ़ी परेशानी,पेयजल के लिए मचा हाहाकार!

460

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर थाना अंतर्गत चकपहार पंचायत में बिजली गुल से पेयजल के लिए मचा हाहाकार लोगों को हो रही है पानी के लिए काफी समस्या। वहीं चकपहार पंचायत में रविवार की देर रात से ही बिजली गुल बताया गया है। वहीं बिजली गुल रहने से क्षेत्र के लोगों में मचा है हाहाकार। वही बताया जाता है कि चकपहाड़ पंचायत के वार्ड संख्या 9 में 11000 का बिजली का तार टूट कर गिर गया था। बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया। जिसके कारण बीते सोमवार की सुबह स्थानीय वार्ड संख्या 9 के निवासी रामलगन राय की प्रवाहित बिजली के तार के चपेट में आने से मौत हो गई थी। वही इस घटना की सूचना मिलते ही विभाग ने लाइन काटा था उसे अभी तक बिजली तंदुरुस्त कर बहाल नहीं किया गया है जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वही क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here