नव वर्ष के शुभ आगमन पर तुलसीकृत राम चरित्र मानस एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया ।

565

मोरवा,संवाददाता ।

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के कमतौल गाँव के वार्ड नंबर एक ब्राह्मण टोला भोला बाबा मंदिर के प्रांगण में नव वर्ष के शुभ आगमन पर तुलसीकृत राम चरित्र मानस के अखंड ज्योति रामायण पाठ का आयोजन किया गया। अखण्ड रामायण पाठ से क्षेत्र के वातावरण भक्तिमय, शांति सुखमय,समृद्ध हो उठा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ दस वर्षों से लगातार अखण्ड रामायण एवं बाबा बसंतेस्वर नाथ जी के पूजा का आयोजन किया जाता है। व्यास पप्पू झा एवं अजय झा के द्वारा कार्यक्रम में गीत गाया है कि जहाँ भक्त नही होंगे बहा भगबान काहा होंगे। दो दिवसीय अखंड ज्योति रामायण पाठ का स्थानीय ग्रामीणों ने सौजन्य से प्रत्येक वर्ष किया जाता है। वही तुलसीकृत राम चरित्र मानस एवं अखंड रामायण पाठ के आयोजन में मोरवा के नवनिर्वाचित प्रमुख सान्या नेहा पहुंची और पूजा पाठ किया। वही पंसस प्रतिनिधि पंकज सिंह भी उपस्थित हुए। मंदिर में भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु डूबे रहे। आयोजन में समाजसेवी त्रिलोकी झा, दीपक शर्मा, राम प्रवेश झा, पंच गजेंद्र झा, राम मोहन झा, संजीत झा,सुबोध झा विपिन झा,उमेश झा, बलिराम झा, अनुज झा, विपन झा,कन्हैया झा, संजीत झा,काबिल बाबा,कमलेश झा आदि उपस्थित थे !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here