नाबालिग युवक की गंगा नदी में डूबने से हुई मौत।

653

अमरदीप नारायण प्रसाद

बिहार के समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत के पश्चिमी टोला के एक नाबालिग की मृत्यु रासपुर पतसिया स्थित गंगा नदी में डूबने से बुधवार को हो गई।
मृतक बालक की पहचान बोचहा पश्चिम टोला निवासी उमेश राय के 12 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश अपनी दादी के साथ गंगा स्नान को गया था जहां स्नान के क्रम में अचानक वह गहरे पानी में चला गया जिसकी वजह से डूब गया। शोर मचाने पर मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद अखिलेश को बाहर निकाला गया। इलाज हेतु मोहिउद्दीन नगर के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अवर निरीक्षक नवल किशोर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ।मौके पर बोचहा पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार राम, सीपीएम नेता संजीव कुमार, शंभू राय आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here