नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : माननीय मंत्री मत्स्य एवं पशुपालन बिहार सरकार सह वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी का संदेश जन- जन तक पहुंचाने के लिए हमारी संगठन निषाद विकास संघ जिला इकाई नवादा हर संभव प्रयास करेगी । बिहार सरकार की योजनाओं को खासकर मत्स्य एवं पशुपालन के क्षेत्र में काफी असीम संभावनाएं है । उक्त बातें आज प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार क्रांति ने कहा । उन्होंने कहा हमारी संगठन इन सभी योजनाओं को आम लोगों तक विस्तृत जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने का काम करेगी । हमारे नेता की सोच है कि हर तबके के लोगों को खासकर गरीब बंधुआ मजदूर को इसकी लाभ दिलाने की सोच है । ताकि उनकी सामाजिक ,आर्थिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ हो सके ।
बताते चले कि इस कार्य हेतु नवादा जिला इकाई द्वारा नवादा – गया रोड स्थित होटल हेरिटेज में एक संयुक्त सभा बुलाई गयी है । जिसमें वीआईपी पार्टी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक कुमार क्रांति एवं निषाद विकास संघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौहान का अभिनंदन समारोह एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया । इस सभा कि अध्यक्षता मिथिलेश चौहान ने किया एवं सभा का संचालन सुनील केवट ने किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए भदौनी पंचायत के पूर्व मुखिया नरेश केवट ने अपने संबोधन में कहा हम सभी लोगों को कंधे से कंधे मिलाकर समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है । उक्त कार्यक्रम में सुभाष चौहान, रघुनंदन चौहान, पूर्व मुखिया नजरडीह शिवशंकर चौहान , बसंत कुमार, महिला नेत्री प्रिया साहनी समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपना विचार दिए ।





















































