समस्तीपुर : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पंचायत उप निर्वाचन 2023 के लिए जिला के सभी आवंटित मतदान केंद्र पर निर्वाचन हेतु मतदान दल पदाधिकारी, पीसीसीपी ,सेक्टर मजिस्ट्रेट की पहुंच सुनिश्चित हो चुकी है। मतदान केंद्र पर निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से एवं दिनांक 25.05. 2023 को प्रातः 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ईवीएम के माध्यम से मतदान कराने एवं प्राप्त परिवादो के संधारण और विभिन्न प्राधिकारों को भेजे जाने वाले आवश्यक प्रतिवेदनो का संकलन एवं भेजने हेतू समाहरणालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) के द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई,जो दिनांक 24 मई के प्रातः 6:00 से 26 मई के प्रातः 6:00 बजे तक तीन सिफ्टों में संचालित रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी,सहयोगी स्नेहा कुमारी,परिक्षयमान वरीय उप समाहर्ता बनाए गए ,जबकि संपूर्ण वरीय प्रभारी प्रमोद कुमार,जिला भू अर्जन पदाधिकारी को बनाया गया।नियंत्रण कक्ष में हर प्रकार के सहयोग के लिए मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार सहित मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, अनुपम कुमार सिन्हा एवं कपिलेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिनियुक्ति की गई है। समस्तीपुर जिला के पूसा,सरायरंजन, उजियारपुर, दलसिंहसराय, पटोरी, रोसरा प्रखंड के मतदान केंद्रों के परिवादो के लिए दूरभाष संख्या 06274-220051 एवं सिंधिया, विभूतिपुर,कल्याणपुर,हसनपुर, वारिसनगर के मतदान केंद्रों के परिवादो के लिए दूरभाष संख्या 06274- 220052 जारी किया गया है।इसके साथ ही सभी संबंधित मतदान केंद्र वाले प्रखंड में प्रखंड नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जहां से ईवीएम के संबंध में आने वाली शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा।मौके पर सभी कर्मी,मास्टर ट्रेनर एवम पदाधिकारी उपस्थित थे।
Home चंद्रकांता न्यूज़ पंचायत उप निर्वाचन के निष्पक्ष,शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने...























































