पंचायत भवन पर मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

485

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के वारिसनगर प्रखंड के हांसा पंचायत के अधीन नागरबस्ती दुर्गा स्थान स्थित पंचायत भवन के पास हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ 74 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान हांसा पंचायत के मुखिया तेज नारायण चौधरी ने तिरंगा झंडा को लहराया और झंडे को सलामी दी। झंडा तोलन के उपरांत पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज के दिन हम सभी वीरों को सम्मान करते हैं जिन्होंने भारत कि आजादी के लिए संघर्ष किया,अपनी जान की आहुति दी तब जाकर कामयाबी मिली। उन्होंने कहा कि हम डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को भी याद करते हैं जिन्होंने संविधान बनाया, उन्हें संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 महीना और 18 दिन लगा था। मुखिया ने कहा की आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ, तभी से हमलोग गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाते आ रहे हैं और आगे भी मनाते रहेंगे। इस अवसर पर आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागरबस्ती नवीन के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत सुनाया जिसे स्थानीय लोगों ने बेहद प्रशंसा की। गणतंत्र दिवस के अवसर पैक्स अध्यक्ष जीवछ महतो, सरपंच पति दीपक कुमार, उप मुखिया पवन कुमार सहनी, अनिल पूर्व, प्रविंद महतो, मनोज कुमार महतो, नरसिंह कुमार जायसवाल, पूर्व सरपंच अब्दुल कलाम राजा, पंचायत सचिव अवधेश झा,
आवास सहायक कन्हैया कुमार, परवेज अहमद रौनकी, प्रधान अध्यापक अशोक रजक, शिक्षक इम्तेयाज अहमद, बृज किशोर दास, नाजिर हुसैन, हसन ईमाम, मो0 नौशाद अंसारी,रेखा देवी, दिनेश चौधरी, मिथिलेश पासवान, संतोष कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ सोनू, मो0 असगर, संगीता देवी, मो0 इम्तियाज़, मनोज महतो, सुनीता देवी, कृष्ण देवी, मोमिना खातून, लीला देवी, मो0 शमशाद, मो0 अकबर, रामनाथ चौधरी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here