पटना उच्च न्यायालय द्वारा जाति आधारित गणना पर रोक लगाने की याचिका को ख़ारिज करने और बिहार सरकार को गणना कराने की अनुमति प्रदान करने के फैसले का स्वागत करते हैं. प्रो. तकी अख्तर

471

आर के राय चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर:

पटना उच्च न्यायालय द्वारा जाति आधारित गणना पर रोक लगाने की याचिका को ख़ारिज करने और बिहार सरकार को गणना कराने की अनुमति प्रदान करने के फैसले का स्वागत करते हुए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव प्रो. तकी अख्तर ने कहा कि यह बिहार के आम अवाम की जीत है उन्होंने कहा कि न्याय के साथ बिहार का विकास कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उच्च न्यायालय के इस इस फैसले से बिहार को और तेज रफ़्तार से विकास के मार्ग पर अग्रसर करने और वंचित समाज के लोगो को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिलेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पर्दे के पीछे से जाति गणना को रोकवाने के प्रयास ने भाजपा का दोहरा चरित्र और अति पिछड़ा और दलित विरोधी चेहरा पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। पिछड़े और अति पिछड़े समाज के छात्रों का छात्रवृति समाप्त कर केंद्र की भाजपा शासित सरकार ने पहले ही साबित कर दिया था कि वह इनकी विरोधी है। भाजपा शासित राज्यों में दलितों और आदिवासियों पर लगातार अत्याचार हो रहे है। भाजपा और इनके सहयोगी संगठनों द्वारा समाज में नफरत के जो बीज बोये गये है उनकी अब पूरी फसल तैयार हो चुकी है। इसी का नतीजा है कि ट्रेन में एक कांस्टेबल द्वारा नफरती संवाद के बाद अपने एक पदाधिकारी और तीन बेकसूर मुसलमानो की हत्या कर दी गई। जाति आधारित गणना प्रारम्भ करने का आदेश सरकार ने तत्काल दे दिया है और यह जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। इसके पश्चात बिहार की दशा और दिशा दोनों बदलेंगी। बिहार की जनता भाजपा को उनके क्रिया कलाप का जवाब आगामी चुनाव में देगी। उच्च न्यायालय के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालो में जदयू नेता वीरेंद्र सिंह पवन यादव नीरज कुमार अनवार हुसैन प्रकाश कुमार सिंह जगरनाथ कुंवर राजीव कुमार मिश्रा दिलीप कुमार राय राजीव कुमार सिंह मो इम्तेयाज़ नूर इस्लाम बनारसी ठाकुर अताउर रहमान उमेश प्रसाद सिंह तौहीद अंसारी पिंकू यादव अली अकबर शंकर साह आसिफ अली रामबिलास सहनी संजय कुमार राय हरेराम सहनी मो एबाद रामचंद्र राय फ़ौजी दानिश कमाल असरार दानिश गुलाब कैसर उमाकांत राय दिनेश प्रसाद सिंह मो आफताब आसिफ अली बबलू यादव रणवीर कुमार विनोद इक़बाल जाफरी श्रीकांत सिंह अबुनसर हाजी बशीर प्रो उदितनारायण राय मुकेश कुमार राय मो लाडले डॉ परवेज़ तहसीन शमीम आदि समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here