पप्पू यादव को जल्द रिहा किया जाय- मनोज कुमार झा

1283

मधुबनी से प्रदीप कुमार नायक का रिपोर्ट,,,
मधुबनी , जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तारी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।इससे पहले पटना से हुई गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव के समर्थकों के भारी विरोध के बीच उन्हें सुपौल जेल लाया गया।
जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार झा ने मधुबनी जिले के राजनगर बबलू लाइन होटल के सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत में कोरोना वायरस बड़ी तेजी से अपनी पॉव फैला रही हैं।इसके लिए सरकार क्या कर रहीं हैं? पप्पू यादव ने अभी तक संविधान को नही तोड़ा हैं।
उन्होंने बताया कि पप्पू यादव हर हमेशा गरीब,शोषित व वंचित लोगों की हर हमेशा मदद करते आया हैं।बाड़ के समय मे पानी मे जा जाकर बाड़ पीड़ितों की सहायता की थी।कोरोना मरीज व उनके परिवार को उन्होंने आक्सीजन पहुचाने से लेकर खाना पहुचाने का काम भी किया।दिल्ली,मुंबई,गुजरात से आ रहे बिहारियों की भी उन्होंने भोजन से लेकर नगद का सहयोग भी किया।हर हमेशा उन्होंने हर संभव मदद पहुँचाइ।यदि पप्पू यादव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो हम लोग तेज आंदोलन करेगें।जिसके दूरगामी परिणाम होंगे।
जन अधिकार पार्टी ने सरकार से मांग किया हैं कि कोरोना से मृत परिवार को 5 लाख नगद दिया जाय।इसी तरह मजदूरों को 6 हजार,किसान को 8 हजार और बेरोजगारों को 8 हजार मिलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here