पिता के बनाये सड़क को बिहार विधान परिषद् सदस्य पुत्र डॉ तरुण ने किया उद्घाटन!

438

अमरदीप नारायण प्रसाद

समसतीपुर :विधि महाविद्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ तरुण कुमार के द्वारा महाविद्यालय के मुख्य द्वार से महाविद्यालय के अंदर तक आने वाली पक्की सड़क का उद्घाटन किया गया।
गौरतलब है कि इस पक्की सड़क का निर्माण पूर्व विधान परिषद सदस्य हरीनारायण चौधरी के द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अपने कोष से आठ लाख रुपए आवंटित कर कराया गया था।
कोरोना को लेकर ही इस नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन नहीं हो पा रहा था और इसी दौरान विधान पार्षद सदस्य हरिनारायण चौधरी का भी अकस्मात निधन हो गया था।
इसी सड़क के विधिवत उद्घाटन व नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ तरुण कुमार के सम्मान समारोह को लेकर समस्तीपुर क्लब समस्तीपुर के तत्वावधान में विधि महाविद्यालय में 23 जून को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधि महाविद्यालय के सचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा डॉ तरुण कुमार को चादर, पाग व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के बाद डॉ तरुण कुमार के द्वारा विधान परिषद कोष से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया गया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिवंगत विधान परिषद सदस्य हरिनारायण चौधरी के पुत्र विधान परिषद सदस्य डॉ तरुण कुमार ने भविष्य में भी विधि महाविद्यालय के लिए अन्य संभव योजना को आवंटित करने की बात कही। मौके पर पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व महाविद्यालय के सचिव जितेंद्र नारायण सिन्हा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय कुमार, प्रोफेसर अजय कुमार झा, प्रोफेसर समदर्शी राजगृहार, प्रोफ़ेसर कन्हैया कुमार एवं महाविद्यालय के सभी कर्मी गण के अलावे भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह जिले के प्रख्यात समाजसेवी राम सुमिरन सिंह, समस्तीपुर क्लब समस्तीपुर के सचिव उदय शंकर सिंह, संत कबीर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव शंकर राय, चिकित्सक सुशांत कुमार, डॉ एसके सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here