हसनपुर : हसनपुर थाना क्षेत्र के सकरपुरा से पुलिस ने गुप्त सूचना पर महथी निवासी सौरव वत्स को देशी कट्टा और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया जबकि उसका एक अन्य साथी भागने में सफल रहा. हसनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और बेनी ओपी के एक मामले में भी वह जेल जा चुका है.गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.






















































