पुलिस ने कार से अवैध शराब की बरामद, कारोबारी फरार

824

अमरदीप नारायण प्रसाद।

बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर रात्रि गस्ती पर निकली पुलिस ने 640 बोतल अवैध शराब, हुंडई कार एवं एक स्पेलेंडर प्लस बाइक जब्त किया। थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि एएसआई जयकृष्ण पाण्डे पुलिस बल के साथ रात्रि में गस्ती पर निकली हुई थी। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ही बढौना गुमती के समीप शराब तस्कर गाड़ी खड़े किए हुये थे इसी बीच पुलिस को सामने आते देख शराब तस्कर अपना हुंडई कार और एक बाइक छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। तत्पश्चात कार की तलाशी ली गई जिसमें झारखंड निर्मित रिच ने रेयर की 180 एसएल की 440 बोतल एवं अरुणाचल प्रदेश निर्मित मैकडेवेल्स न0 वन की 200 बोतल अवैध शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि कार नंबर बीआर 1एके 6788 है जबकि बाइक नंबर बीआर 33 एजे 7498 है। उन्होंने बताया की फरार तस्कारों के खिलाफ़ उपयुक्त धाराओं के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार एवं बाइक नंबर के आधार पर शराब तस्करों की छानबीन की जा रही है। शराब कारोबारी को छोड़ा नही जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here