पुलिस ने कुख्यात इनामी अपराधी राजा साहनी को किया गिरफ्तार

227

संजय भारती

समस्तीपुर। पुलिस ने इनामी कुख्यात अपराधी राजा साहनी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।यह जानकारी डीएसपी टू विजय महतो ने देते हुए बताया कि 3 मई की संध्या इनामी कुख्यात अपराधी राजा साहनी ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर निवासी सुधीर झा के नाबालिग पुत्र का पिस्तौल के भय पर अपहरण कर लिया था। इससे संबंधित कल्याणपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए चौबीस घंटे के अंदर अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन राजा साहनी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। राजा साहनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजा साहनी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार राजा साहनी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर का रहने वाला है। इसके खिलाफ वारिसनगर, खानपुर, उजियारपुर थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। छापामारी टीम में निरंजन कुमार, अस्थमा कुमार, रविकांत कुमार रवि, खुशबू कुमारी, धनंजय कुमार, अमित कुमार, ध्रुव कुमार, केशव कुमार, अमरजीत कुमार आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here