समस्तीपुर: पूसा स्थित कृष्ण कुंज पब्लिक स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का पुसा प्रमुख रविता तिवारी व पूसा थाना अध्यक्ष रमेश कुमार ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ किया।स्कूल से जुड़े विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। खासकर छोटे छोटे छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक, वह झांकियां भी निकाली गई,समूहगान आदि की प्रेरणादायी प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन व आत्मविश्वास ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ पाठ्यक्रम से जुड़े गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सराहना की। विद्यालय के निदेशक आलोक रंजन ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन व नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।बाद में निदेशक ने फुटबॉल टूर्नामेंट में जो बच्चे अवल पाए गए उन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहन बनाया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।



















































