समस्तीपुर:
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष दो लोग घायल हो गए।स्वजन के सहयोग से घायलों को सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने घायलों की पहचान ध्रुवगामा गांव निवासी65वर्षीय फुल कुमारी के रूप में की गई है।वही दूसरी ओर लदौरा गांव निवासी रामएकवाल शर्मा के रूप में की गई है।वही दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी.के ठाकुर ने दी।





















































