समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों राजद की सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय कुमार सहनी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर आदि ने अजना पंचायत मंजिल मुबारक गांव में दो दर्जन से अधिक लोगों को प्राथमिक राजद सदस्यता बनवाई है सदस्यता ग्रहण करने वाले में विश्वनाथ राय जितेंद्र कुमार मोहमद रिजवान आदि प्रमुख है। हरपुरवा पंचायत के प्रखंड महिला सचिव माला देवी, सक्रिय कार्यकर्ता राजेश सहनी आदि ने लगभग 3 दर्जन लोगों को प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई उक्त आशय की जानकारी राजद प्रखंड अध्यक्ष श्री ठाकुर ने दी।





















































