नेट क्रिकेट प्रैक्टिस पीच का उद्घाटन किया गया।

699

समस्तीपुर: डॉ॰एल॰के॰भी॰डी॰कॉलेज ताजपुर में नेट क्रिकेट प्रैक्टिस पीच का उद्घाटन किया गया। नेट क्रिकेट प्रैक्टिस पिच का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य शंभू कुमार यादव ने कहा कि महाविद्यालय में नेट क्रिकेट प्रैक्टिस पिच होने से महाविद्यालय के छात्रों को बहुत अच्छा ढंग से क्रिकेट खेलने का प्रैक्टिस कराया जाएगा। उसके बाद अच्छे खिलाड़ियों का महाविद्यालय कि ओर से चयन कर महाविद्यालय के मैदान में खिलाड़ियों को क्रिकेट का प्रैक्टिस कराया जाएगा। महाविद्यालय स्तर पर अच्छे क्रिकेट खिलाड़ियों को चयन कर विश्वविद्यालय स्तर पर क्रिकेट मैच खेलने के लिए भेजा जाएगा ।
अब डॉ.एल॰के॰भी॰डी॰कॉलेज ताजपुर में नेट क्रिकेट प्रैक्टिस पिच पर प्रैक्टिस कर के अच्छे से अच्छे क्रिकेट का खिलाड़ी बन सकेंगे और डॉ॰ एल॰के॰भी॰डी॰कॉलेज ताजपुर के क्रिकेट खिलाड़ी विश्वविद्यालय और राज्य स्तर पर क्रिकेट मैच जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। शिक्षक डॉ विनीता कुमारी, डॉ प्रभात रंजन कर्ण, डॉ निशिकांत जयसवाल, डॉ.संजीव कुमार विद्यार्थी, डॉक्टर हुस्न आरा , डॉ हरी मोहन प्रसाद सिंह , डॉ कुमारी सुषमा सरोज, डॉ. सहनाज आरा, डॉ सुमन कुमार पोद्दार, डॉ बलराम कुमार, आशीष कुमार ठाकुर, सौरभ उपस्थित थे। छात्र अंकित कुमार, अमन कुमार सिंह, आदि उपस्थित हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here